स्नातकोत्तर की छात्राओं द्वारा गुरूजनों का सम्मान करने के लिए शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक नंदिनी चन्द्रवंशी ने आने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक के बिना हम शिक्षा को प्राप्त नही कर सकते। हम अपने जीवन में कितने ही बड़े और कामयाब इंसान क्यूं न बन जाएं, लेकिन हमें अपने शिक्षक को कभी नही भूलना चाहिए। सहायक प्राध्यापक नीलमराम धनसाय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा जीवन अनुशासन एवं संयम से परिपूर्ण होना चाहिए। टोमन लाल साहू ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा की वे कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। विद्यार्थीओं ने गुरू वंदना भाषण तथा अपने उद्बांधन से कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित किया। अतंतः विभागाध्यक्ष नंदिनी चंद्रवंशी ने धन्यवाद संबोधन देते हुए छात्राओं को कार्यक्रम आयोजित करने हेतु उनके प्रयासों की सराहना कि।