।। कमला कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन ।।
राजनांदगांव: शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव द्वारा मेजर ध्यानचंद जी की स्मृति में दिनांक 29.08.2026 से 31.08.2026 तक 03 दिवसीय ‘‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘‘ का आयोजन किया गया । इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस का थीम ‘‘खेलेगा भारत जीतेगा भारत‘‘ । इस कार्यक्रम के अंतर्गत SportCompetition Fitness Activities] जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । दिनांक 29.08.2026 को महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्कूल की छात्राओं के बीच कबड्डी के रोमांचक मैच हुआ जिसमें स्कूल की छात्राएं विजयी रही ।
दिनांक 30.08.2026, रविवार को स्पोर्टस अथोरिटी का इंडिया ;ै।प्द्ध के संयुक्त तत्वाधान में प्रातः 08ः00 बजे साईकिल रैली का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम से किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में सांई के खिलाड़ी एवं कमला कॉलेज के खिलाड़ी उपस्थित थे । बास्केटबॉल प्रशिक्षक श्री पंकज पाण्डे एवं डॉ.नीता एस.नायर (क्रीड़ाधिकारी) द्वारा झंडी दिखाकर रैली प्रारंभ किया गया । कमला कॉलेज से श्री हिमांशु यादव एवं दीपक सोनटेके उपस्थित तथा एवं सांई के स्टॉफ उपस्थित थे ।
दिनांक 31.08.2026 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अंतर्गत श्रीमती शबनम अंसारी अंर्तराष्ट्रीय हैण्डबॉल खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक का सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ.नीता एस.नायर (क्रीड़ाधिकारी) ने किया एवं उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया की माननीय प्रधानमंत्री के खेलो इंडिया एवं फिट इंडिया मुमेंट जैसे पहल से युवाओं को खेलों में जुड़ने के नए अवसर प्रदान हो रहे है। राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन देश में खेलों के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ाने का संदेश देती है । खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं बल्कि सशक्त राष्ट्र की नींव भी है । उन्होंने श्रीमती शबनम अंसारी के बारे में बताया कि उनके मार्गदर्शन में राजनांदगांव में हैण्डबॉल का निरंतर विकास हुआ है एवं राष्ट्रीय स्तर पर बहुत से खिलाड़ीयों ने छ.ग. का प्रतिनिधित्व किया है ।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अंजली अवधियां ने उक्त अवसर पर छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कम से कम एक खेल में भाग ले और लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने पर जोर दिया ।
अंतर्राष्ट्रीय हैण्डबॉल खिलाड़ी प्रशिक्षक एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कौशल यादव पुरस्कार एवं गुण्डाधुर पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती शबनम अंसारी ने छात्राओं को अपने फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने कहां कि एक महिला स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार स्वस्थ रहेगा एवं एक स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग प्रदान करेंगे। खेल हमें शारीरिक मानिसिक रूप से स्वस्थ रखता है एवं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सकरात्मक भूमिका अदा करता है ।
अंत में प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ के द्वारा श्रीमती शबनम अंसारी को श्रीफल, शॉल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. निवेदिता ए.लाल, डॉ.के.के.द्विवेदी, क्रीड़ा समिति के संयोजक श्री आलोक कुमार जोशी, श्री अमरनाथ निषाद, श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, अन्य स्टॉफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही ।