राजनांदगांव: शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के क्रीड़ा विभाग द्वारा दिनांक 05.01.2026 एवं 06.01.2026 को इंडोर एवं आउटडोर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडोर प्रतियोगिता के अंतर्गत टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कैरम एवं शतरंज की प्रतियोगिता एवं आउटडोर प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मी. दौड़, गोली चम्मच दौड़, तीन तंगड़ी दौड़, रिले रेस, स्लो साईकिल रेस, गोला फेंक, चक्र फेंक, लम्बी कूद एवं प्राचार्य इलेवन विरूद्ध छात्राओं के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अंजली अवधिया ने छात्राओं को शासन द्वारा दिए गए खेल सुविधाओं से अवगत कराया साथ ही छात्राओं को अधिक से अधिक खेलों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं छात्राओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु खेलकूद में हिस्सा लेने एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी ।