शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 06.04.2026 से 20.04.2026 तक किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी एवं कराते का प्रशिक्षण दिया जाएगा । उक्त प्रशिक्षण स्कूली छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय की छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है । प्रशिक्षण शिविर के उद्द्याटन समारोह में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अंजली अवधिया ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को खेलों में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बताया कि खेल ही एक ऐसा माध्यम है जो हमें हार का सामना करना सीखाता है एवं हमारे अंदर आत्मविश्वास जगाता है । कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी डॉ.नीता एस.नायर ने किया एवं उन्होंने छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अपने रूचि के अनुसार किसी एक खेल को अपनाने एवं उसके निरंतर अभ्यास करने हेतु प्रेरित किया ।
इस वर्ष महाविद्यालय का जिला कबड्डी संघ, जिला बैडमिंटन संघ एवं मार्शल आर्ट एकेडमी के साथ डवन् हुआ है । जिसके तहत तीनों संघों के सहयोग से यह ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत बैडमिंटन प्रशिक्षक श्री यशलोक, कराते प्रशिक्षक श्री दुर्गेश, श्री जयदीप सोनी, कु.अन्नपूर्णा एवं महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक श्री खिलेन्द्र सोनी के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व कबड्डी खिलाड़ी कु.छाया चन्द्रवंशी जिन्होंने अहमदाबाद में एशियन खेलो के प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया तथा कु.संतोषी चन्द्रवंशी एवं कु.संगीता ने रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स की विजेता टीम की सदस्य रही, जिनका प्राचार्य महोदय ने सम्मान किया एवं कहा कि यह हमारे महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमारी पूर्व छात्राओं ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उक्त कार्यक्रम में जिला कबड्डी संघ के सचिव श्री ललित साहू, जिला बैडमिंटन संघ के सचिव श्री शिरीश जैन, महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के संयोजक श्री आलोक कुमार जोशी, सदस्य श्री चंदन साहू एवं ब़ड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी ।