।। कमला कॉलेज में भूगोल विभाग में ओजोन दिवस मनाया गया ।।
आज दिनांक 16 सितम्बर 2023 को भूगोल विभाग में ‘‘ओजोन दिवस‘‘ के अवसर पर ‘‘पोस्टर प्रतियोगिता‘‘ का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.आलोक मिश्रा, प्राध्यापक डॉ.ओ.पी.गुप्ता विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग के विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । ,
प्राचार्य एवं डॉ.ओ.पी. गुप्ता द्वारा बी.ए. अंतिम भूगोल एवं एम.ए. प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर भूगोल की छात्राओं द्वारा बनाए गए पोस्टर का मूल्यांकन कर सभी प्रतिभागी छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की ।
पोस्टर प्रतियोगिता में -
प्रथम स्थान ः लक्ष्मी साहू/नेहा साहू, एम.ए. प्रथम भूगोल
द्वितीय स्थान ः कृतिका/प्रतिभा, बी.ए. तृतीय भूगोल
तृतीय स्थान ः लोमेश्वरी/संतोषी, बी.ए. तृतीय भूगोल
सांत्वना ः शोभनी/विजयलक्ष्मी, एम.ए.प्रथम भूगोल
प्राचार्य डॉ.आलोक मिश्रा द्वारा छात्राओं एवं उपस्थित प्राध्यापकों को ओजोन सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गई ।