।। कमला कॉलेज में भूगोल विभाग में ‘‘कम्प्यूटर इमेज प्रक्रमण‘‘ पर व्याख्यान ।।
राजनांदगांव: दिनांक 13.12.2022 को भूगोल विभाग, शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में स्नातक स्तर की छात्राओं के लिए महाविद्यालय के कम्प्यूटर विभाग के स्ववित्तीय शिक्षक श्री आशीष मंडले के द्वारा ‘‘कम्प्यूटर इमेज प्रक्रमण‘‘ पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया ।
डॉ.निवेदिता ए.लाल, सहायक प्राध्यापक, भूगोल द्वारा परिचय एवं स्वागत किया गया ।
श्री आशीष मांडले ने इमेज के प्रकार, फोटोग्राफिक फिल्म आकार, डिजिटल आकार के उपप्रकारों, बिप, बिल, बी.एस.क्यू, दृश्य विश्लेषण, डिजिटल बिम्ब का मेटाडाटा, डिजिटल इमेज प्रक्रमण, डिजिटल इमेज के लाभ, फोटोग्राफिक इमेज के लाभ, इमेज प्रक्रमण तकनीकिया, डाटा एनालॉग, डाटा इमेज प्रकमण पर विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किया । व्याख्यान को रोचक बनाने हेतु आरेखों एवं व्यवहारिक जीवन में उपयोग किए जाने वाले ए.टी.एम., गूगल सर्च, ऑनलाईन रिक्वेस्ट, खरीदी, रिव्यू आदि उदाहरण के साथ प्रस्तुत किया । विभागाध्यक्ष प्रो.के.के.द्विवेदी एवं डॉ.जयसिंग साहू, सहा.प्राध्यापक तथा बी.ए. अंतिम की समस्त छात्राएं उपस्थित रही । कुछ छात्राओं ने मेटाडाटा, इमेजनरी, डाटा एनालॉग से संबंधित प्रश्न किए। श्री आशीष मंडले, स्ववित्तीय शिक्ष द्वारा सभी प्रश्नों के उत्तर को आसानी तरीके से हल करते हुए समझाया गया। अंत में बी.ए. अंतिम की छात्रा कु.कविता के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।