।। कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का समापन ।।
राजनांदगांव: शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 06.04.2026 से 21.04.2026 तक किया गया था । जिसका समापन दिनांक 21.04.2026 को किया गया । जिसके अंतर्गत बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी एवं कराते का प्रशिक्षण दिया गया । उक्त प्रशिक्षण में स्कूली छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया । उक्त प्रशिक्षण शिविर से कबड्डी मंे 40, जूड़ो कराते में 28, बैडमिंटन में 24 एवं टेबल टेनिस में 04 छात्राएं लाभान्वित हुई । प्रशिक्षकों द्वारा खेल के नियम एवं तकनीकी जानकारी दी गई एवं फिटनेस के लिए रनिंग एवं कंडिशनिंग कराया गया । समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.अंजली अवधिया ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को कहा कि इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया जो की काफी सराहनीय है एवं छात्राओं को प्रोत्साहित किया कि आगे भी उक्त खेलों में नियमित अभ्यास जारी रखेंगी । कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी डॉ.नीता एस.नायर ने किया एवं महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाने हेतु छात्राओं को प्रेरित किया एवं श्री ललित साहू (कबड्डी कोच), श्री यशलोक पांडे (बैडमिंटन कोच) एवं श्री जयदीप एवं कु.अन्नपूर्णा (कराते कोच) का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने बहुत ही अच्छे ढंग से खिलाड़ीयों का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया, जिससे खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह एवं रूचि जागृत हुई ।
उक्त प्रशिक्षण शिविर में स्कूल के छात्रा-छात्राओं एवं महाविद्यालय से लगभग 95 छात्राएं शामिल थे। महाविद्यालय की एन.ई.पी. एम्बेसडर कु.प्रज्ञा बाम्बेश्वर, बी.ए. चतुर्थ सेमे. एवं कु.दिव्या शर्मा, बी.एस.सी. चतुर्थ सेमे. ने उक्त प्रशिक्षण का अनुभव साझा करते हुए इस प्रशिक्षण शिविर को बहुत ही उपयोगी बताया एवं कहा कि शिविर से बहुत कुछ नया सिखने को मिला ।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती रामकुमारी धुर्वा, श्री चंदन साहू, श्री रेवती रमन साहू, श्री खिलेन्द्र सोनी एवं ब़ड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी ।